Skip to content
-
Home mediathepower.in

Information

Home mediathepower.in

Information

  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • जानकारी
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • जानकारी
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
भारत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नागपुर में विजयादशमी पर बड़ा संबोधन: ‘रिजीम चेंज’ की आंधी और एआई (AI) के झूठे प्रचार से सावधान रहने की चेतावनी

By Yash
October 20, 2026 2 Min Read
0

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित वार्षिक विजयादशमी उत्सव को संबोधित किया. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए, जहां संघ प्रमुख ने पारंपरिक शस्त्र पूजा भी की. अपने संबोधन में उन्होंने देश की सुरक्षा, सामाजिक एकता और आधुनिक तकनीकों के खतरों को लेकर कई बड़े संदेश दिए उन्होंने कहा कि भारत को ‘तोड़ने’ की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। अपने संबोधन में उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल सत्ता परिवर्तन या आंदोलनों से देश में वास्तविक बदलाव नहीं आता, बल्कि समस्याओं का समाधान समाज के भीतर से ही निकलता है। यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) में कथित अपारदर्शिता को लेकर देश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है।

संघ प्रमुख ने आगाह किया कि जब विरोध प्रदर्शन राजनीतिक रूप से प्रेरित या प्रायोजित होते हैं, तो उनका इस्तेमाल समाज में तनाव, अराजकता और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए किया जाता है। यह सोचना पूरी तरह गलत है कि सिर्फ सत्ता बदलने से परिस्थितियां बदल जाएंगी। ऐसा न तो पहले कभी हुआ है और न ही आगे कभी ऐसा होगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दशकों में निर्णायक नीतियों के बल पर भारत ने जो प्रगति की है, उससे वैश्विक ताकतें परेशान हैं। वे भारत के बढ़ते कदमों को रोक नहीं पा रही हैं, इसलिए अब भारत और संघ को तोड़ने की साजिशें रची जा रही हैं।

संघ प्रमुख ने डिजिटल युग के खतरों पर बात करते हुए आगाह किया कि आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए बड़े पैमाने पर झूठा प्रचार फैलाया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशीली दवाओं की लत (ड्रग एडिक्शन) और सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर भी गहरी चिंता जताई।

उन्होंने देश की नई पीढ़ी में बढ़ते राष्ट्रीय गौरव की सराहना की. भागवत ने समाज से अपील की कि भारत की हर तरह की विविधता का सम्मान किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि आंदोलनों का उद्देश्य समाधान निकालना होना चाहिए, न कि समाज में कटुता या दुर्भावना पैदा करना ।

समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “हमारे इतिहास में हुए संघर्षों के कारण हमारे दिलों में कुछ घाव हैं, लेकिन हमें उन्हें भरने की जरूरत है। हमें नए विवाद और समस्याएं पैदा नहीं करनी चाहिए”

संघ प्रमुख भागवत ने स्पष्ट किया कि भारत माता का स्थान सबसे ऊपर है. आरएसएस संपूर्ण समाज को एक सुसंगठित और बलशाली समाज बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि जब भारत का उदय होगा, तो यह दुनिया भर में संकीर्ण हितों के लिए काम करने वाली शक्तियों पर लगाम लगाएगा उन्होंने कहा की समाज से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी देश में बदलाव और सुधार का असली रास्ता समाज के भीतर के सुधारों से ही होकर गुजरता है।

Tags:

#AIPendingThreats#mediathepower#mohanbhagwat#RegimeChange#RSSVijayadashami#ShastraPuja
Author

Yash

Follow Me
Other Articles
Previous

ओडिशा पंचायत चुनाव 2027: सत्ता खोने के बाद BJD के लिए साख की लड़ाई, पैठ मजबूत करने में जुटी भाजपा

Next

जनसंघ से भाजपा का सफर: ३ सीटों से शुरू हुई राष्ट्रवाद की यात्रा, धारा ३७० के खात्मे तक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About This Site

To cater to the ever-increasing spectrum of demand for news and information in an era of rapidly evolving technologies, our pursuit of excellence sees us ever innovating, improving, and redesigning our products and services. We are dedicated to delivering accurate, timely, and impactful stories that empower our audience and shape global conversations.

Search

Recent Posts

  • ओडिशा सरकार ‘चक्रवात अर्नब’ से निपटने को तैयार: 6 दक्षिणी जिलों में हाई अलर्ट, स्कूल बंद और ‘ज़ीरो कैजुअल्टी’ का लक्ष्य
  • सऊदी अरब में भारतीयों को भारत सरकार की कड़ी चेतावनी: मिसाइल और ड्रोन हमलों के वीडियो न बनाएं
  • ओडिशा के बलांगीर में पहली बार राष्ट्रीय लॉन बॉल्स चैंपियनशिप का भव्य आगाज़, खेल प्रेमियों में भारी उत्साह
  • धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना गढ़फुलझर का रामचण्डी दिवस समारोह, कोलता समाज के योगदान की सराहना
  • ‘डबल इंजन’ सरकार का असर: किरमिरा में बनेगा नया बस स्टैंड, जिला कलेक्टर ने किया जमीन का मुआयना

Find Us

Address
Main Road, Jharsuguda

Odisha

info@mediathepower.in

Phone number- 06645291491

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

Archives

  • October 2026 (33)

Find Us

Address
Main Street Jharsuguda
Odisha

info@mediathepower.in

call us- 0664529149

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

Copyright 2026 — mediathepower.in. All rights reserved.