CJP और अभिजीत दिपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग, पीएम मोदी के खिलाफ रची जा रही साजिश”: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन का सनसनीखेज दावा
नई दिल्ली: मशहूर अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री मैरी मिलबेन (Mary Millben) ने भारत में चल रहे राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों के बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बड़ा दावा किया है। मिलबेन का आरोप है कि भारत में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) और उसके प्रमुख अभिजीत दिपके को अमेरिका के ऐसे दानदाताओं (डोनर्स) द्वारा फंडिंग दी जा रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके खिलाफ हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब नई दिल्ली में CJP और विपक्ष समर्थकों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
मैरी मिलबेन ने पोस्ट में क्या कहा?
मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि भारतीय युवाओं के लिए यह चुप रहने का समय नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वैश्विक स्तर पर कुछ चुनिंदा डोनर्स का एक तय पैटर्न है—वे दक्षिणपंथी या रूढ़िवादी वैश्विक नेताओं को निशाना बनाते हैं, उस देश के अमेरिका-शिक्षित व्यक्ति को ढूंढकर उसे प्रभावित करते हैं और फिर देश में अराजकता फैलाने के लिए उन्हें मोटी फंडिंग देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करते हुए मिलबेन ने कहा कि वे लगातार तीन बार चुने गए हैं और 25 वर्षों से देश की सेवा कर रहे हैं, ऐसे में वे इन विघटनकारी ताकतों के आगे नहीं झुकेंगे। उन्होंने भारतीय युवाओं से इसके खिलाफ एक शांतिपूर्ण जवाबी आंदोलन शुरू करने की अपील भी की।
मैरी मिलबेन द्वारा लगाए गए इन विदेशी फंडिंग के आरोपों के आलावा भारतीय जनता पार्टी के की नेता इसे ही आरोप लगातार लगते है और यह भी देखने को मिला था जब देश की संसद में एफसीआरए जब पेश हुआ था तब अमेरिका के की नेता उसका विरोध कर रहे थे लेकिन उनके देश में एफसीआरए के इससे अधिक कड़े कानून है ये सब देखने बाद कुछ संदेश तो होता है लेकिन इसकी एक स्वतंत्र जांच होनी चाहिए ।