Skip to content
-
Media The Power
Media The Power Media The Power

Hindi

Media The Power Media The Power

Hindi

  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • जानकारी
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • जानकारी
Close

Search

Media The Power Media The Power

Hindi

Media The Power Media The Power

Hindi

  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • जानकारी
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • जानकारी
Close

Search

ब्लॉग

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली: दावों और जमीनी हकीकत के बीच फंसा राहुल का ड्रामा

By Rajiv Singh
November 1, 2026 5 Min Read
0

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली का ऐतिहासिक रामलीला मैदान एक बार फिर सियासी हलचल का केंद्र बना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित इस महारैली में पार्टी ने 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया था, लेकिन जमीनी सूत्रों के मुताबिक 19 पार्टियों के मिलित प्रयास के बाद मैदान में करीब 30 हजार लोग ही पहुंच सके।वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के बयानों ने उन्हें चौतरफा घिरने पर मजबूर कर दिया है। 10 लाख लोगों की भीड़ जुटाने के दावे के साथ बुलाई गई इस रैली में मैदान खाली रहने और विपक्षी नेताओं के विरोधाभासी बयानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चौतरफा हमला बोल दिया है। बीजेपी ने इसे विपक्ष का एक “सुपर फ्लॉप शो” करार दिया है

10 लाख का दावा, सिर्फ कुर्सियां रहीं खाली: बीजेपी का तंज

कांग्रेस द्वारा रामलीला मैदान में 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत में करीब 40 से 50 हजार लोग ही पहुंच सके। रैली की इस नाकामी पर बीजेपी सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा, “राहुल गांधी भाषण दे रहे हैं और सामने कुर्सियां खाली पड़ी हैं। कांग्रेस 50 हजार की क्षमता वाला रामलीला मैदान भी पूरा नहीं भर सकी। पवन खेड़ा और कांग्रेस नेता 10 लाख लोगों के आने का ढिंढोरा पीट रहे थे, लेकिन ग्राउंड एनालिसिस और वीडियो साक्ष्य बताते हैं कि मैदान का केवल 45 प्रतिशत हिस्सा ही इस्तेमाल हुआ।”

पात्रा ने आगे तंज कसते हुए कहा, “प्रधानमंत्री का मतलब ‘पी’ से पसीना और ‘एम’ से मेहनत होता है। कोई भी नेता ऐसी खोखली तरकीबों से प्रधानमंत्री नहीं बनता।” इसी अव्यवस्था के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का वह बयान भी चर्चा में आ गया, जिसमें उन्होंने शोर मचाती भीड़ से तंग आकर कहा था, “चुप बैठोगे तो 5 मिनट में भाषण खत्म कर दूंगा, नहीं तो 1 घंटा बोलूंगा।”

राहुल गांधी की ‘पलटी’ पर शाह का हमला: “पीएम बनना है तो सिर्फ ‘मॉक पार्लियामेंट’ में बने रहें”

राहुल गांधी के बयानों में आए विरोधाभास को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जमकर निशाना साधा। पहले राहुल गांधी दावा करते थे कि नरेंद्र मोदी सिर्फ 30 सितंबर तक देश की राजनीति में रहेंगे, लेकिन इस रैली में उन्होंने कह दिया कि “आप हमेशा रहेंगे, हम आपको कहीं नहीं जाने देंगे।”

इस पर पलटवार करते हुए अमित शाह ने कहा, “सोनिया जी का अपने लाल को प्रधानमंत्री बनाने का सपना पूरा नहीं हो रहा है, इसलिए उन्होंने ‘मॉक पार्लियामेंट’ (नकली संसद) का नया तरीका ढूंढा है। मैं राहुल जी से कहना चाहता हूं कि अगर आपको प्रधानमंत्री बनना ही है, तो पूरा जीवन मॉक पार्लियामेंट में ही बने रहिए, क्योंकि देश की जनता की अदालत में आपका नंबर कभी नहीं आने वाला है।”

ममता बनर्जी की ‘जुबान फिसली’ और दुकानदारों पर राहुल का मुर्खतापूर्ण दावा

रैली में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के उस बयान पर भी बीजेपी ने तंज कसा, जिसमें उन्होंने कहा था—“मोदी ने बंगाल लूटा, हम दिल्ली लू…” और फिर अचानक बात संभालते हुए लोकतंत्र बचाने की बात कही। बीजेपी नेताओं का कहना है कि ममता जी के अवचेतन मन में छिपी ‘दिल्ली को लूटने’ की मंशा अनजाने में बाहर आ ही गई।

वहीं, राहुल गांधी द्वारा दुकानदारों को लेकर जारी किए गए वीडियो पर भी तीखी प्रतिक्रिया हुई है। राहुल ने दावा किया था कि बीजेपी ने जबरन दुकानें बंद करवा दी थीं। इस पर दिल्ली के व्यापारियों और बीजेपी नेताओं का कहना है कि इतनी बड़ी और अनियंत्रित रैली के दौरान कोई भी दुकानदार अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए खुद ही शटर गिराता है। बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी दिल्ली के समझदार दुकानदारों को मूर्ख समझना बंद करें।

मॉक पार्लियामेंट’ में खुली पोल: बीजेपी ने बताया प्रशासनिक सच

वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाने के लिए राहुल गांधी जिस व्यक्ति को मंच पर लेकर आए थे, उसी ने कांग्रेस के पूरे नैरेटिव को ध्वस्त कर दिया। उस व्यक्ति ने खुद स्वीकार किया कि नाम कटने की शिकायत के बाद बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) उसके घर आया, फॉर्म-6 भरवाया और उसका नाम वोटर लिस्ट में वापस जुड़ गया।

इस पर बीजेपी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा, “राहुल गांधी को यह बुनियादी सच समझना चाहिए कि देश में चुनाव आयोग हर साल वोटर लिस्ट के सुधार के लिए ‘रिवीजन लिस्ट’ का काम करता है। तकनीकी कमियों को ठीक करने के लिए बीएलओ का घर-घर जाना एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है। लेकिन विपक्ष केवल गैर-मुद्दों (Non-issues) को मैन्युफैक्चर करके देश में अराजकता फैलाना चाहता है, जिसमें वह एक बार फिर पूरी तरह बेनकाब हो गया है।”

क्या राहुल गांधी बन गए हैं इंडी गठबंधन के सर्वमान्य नेता?

विपक्षी गठबंधन के इस आयोजन को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों और विशेषज्ञों का मानना है कि इस रैली से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को कोई खास नुकसान होने की उम्मीद नहीं है। इसके साथ ही विश्लेषक इस बात पर भी संशय जता रहे हैं कि राहुल गांधी आगामी 2029 के लोकसभा चुनावों तक इस मौजूदा मुद्दे पर लगातार टिके रह पाएंगे या नहीं। हालांकि, इस आयोजन को राहुल गांधी के लिए एक बड़ी व्यक्तिगत और रणनीतिक कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। जानकारों के अनुसार, इस रैली का सबसे बड़ा फायदा राहुल गांधी को उनके अपने गठबंधन के भीतर हुआ है।

गठबंधन के भीतर बढ़ा राहुल का कद

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि अब तक विपक्ष के कई क्षेत्रीय दल राहुल गांधी को देश का राष्ट्रीय नेता स्वीकार करने में हिचकिचा रहे थे। लेकिन पिछले चुनावों की हार और बदलते समीकरणों के बीच अब परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है।

  • नेताओं की मौजूदगी: ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव और उद्धव ठाकरे जैसे दिग्गज क्षेत्रीय क्षत्रपों का राहुल गांधी के बुलावे पर दिल्ली पहुंचना बेहद अहम माना जा रहा है।
  • परोक्ष नेतृत्व पर मुहर: इन सभी नेताओं ने अब राहुल गांधी को विपक्षी गठबंधन के परोक्ष (Implicit) नेता के रूप में स्वीकार कर लिया है। विश्लेषकों के मुताबिक, फिलहाल राहुल गांधी को इसी अंदरूनी सफलता से संतोष करना होगा।

क्या 2029 में भी मोदी की राह आसान?
इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राहुल गांधी के एक हालिया बयान ने भी सबका ध्यान खींचा है, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘मोदी कहीं जाने वाले नहीं हैं।’ उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि विपक्ष भी अंदरखाने यह मानकर चल रहा है कि 2029 के आम चुनावों में भी नरेंद्र मोदी की स्थिति मजबूत रहने वाली है।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इस अव्यवस्थित रैली, बयानों के यू-टर्न और स्थानीय व्यापारियों की नाराजगी के कारण कांग्रेस ने एक बार फिर अपने ही पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार ली है। फिलहाल, इस आयोजन ने यह साफ कर दिया है कि भले ही बीजेपी के लिए यह रैली बड़ी चुनौती न हो, लेकिन इसने विपक्षी खेमे के भीतर राहुल गांधी की स्वीकार्यता को एक नए शिखर पर पहुंचा दिया है।


Author

Rajiv Singh

Follow Me
Other Articles
Previous

ऑटो सेक्टर में भारी उछाल, मारुति-महिंद्रा ने तोड़े रिकॉर्ड

Next

पर्यटकों के लिए खुला सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान; रोजाना केवल 60 वाहनों को प्रवेश, ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • सुरक्षा बलों को खुली छूट से टूटी माओवाद की कमर, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को कुचलने की बारी: प्रधानमंत्री मोदी
  • छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रीय पुरस्कार, 11 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित
  • विकास के बड़े दावों के बीच बेरोजगारी और स्थानीय व्यापारियों की उपेक्षा
  • पिपिली के पास बड़ी वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़: 230 जीवित कछुए जब्त, दो हिरासत में
  • ओडिशा में चिकित्सा शिक्षा को बड़ा बढ़ावा: सरकारी कॉलेजों में 318 अतिरिक्त पीजी सीटों को एनएमसी की मंजूरी; कुल संख्या हुई 938

Find Us

Address
Main Road, Jharsuguda

Odisha

info@mediathepower.in

Phone number- 06645291491

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

Copyright 2026 — Media The Power. All rights reserved.