Skip to content
-
Media The Power
Media The Power Media The Power

Hindi

Media The Power Media The Power

Hindi

  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • जानकारी
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • जानकारी
Close

Search

Media The Power Media The Power

Hindi

Media The Power Media The Power

Hindi

  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • जानकारी
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • जानकारी
Close

Search

ब्लॉग

कांग्रेस अब वामपंथ की राह पर: कांग्रेस के कार्यक्रम पर पर सियासी बवाल

By Rajiv Singh
November 15, 2026 3 Min Read
0

राहुल गांधी की मौजूदगी में यूरोपीय नेता जियाकोमो फिलिबेक ने भारतीय लोकतंत्र पर उठाए सवाल
सत्ता पक्ष ने बताया मतदाताओं का अपमान, सरकारी खर्च और वामपंथी झुकाव को लेकर उठे सवाल

नई दिल्ली: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘भारत समिट 2026’ को लेकर देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। इस सम्मेलन में शामिल हुए इटली के नेता और ‘पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स’ के महासचिव वामपंथी जियाकोमो फिलिबेक द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राजनीतिक आलोचकों ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है और कहा है यह देश के उन भोटरो का अपमान है जिन्होंने अपना बहुमूल्य भोट देकर देश में सरकार को चुना है।

14 नवंबर 2026 को हैदराबाद में कांग्रेस द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में 70 देशों के लगभग 1,000 वामपंथी प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। मंच से संबोधित करते हुए यूरोपीय वामपंथी नेता जियाकोमो फिलिबेक ने आरोप लगाया कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है और उन्होंने कांग्रेस के राजनीतिक नारे को दोहराते हुए केंद्र की चुनी हुई सरकार पर निशाना साधा जिस कारण देश के साधारण लोग काफी नाराज है और उनका कहना है की के अब कांग्रेस वामपंथ की राह पर चल रही है लोगो का कहना है की हमने देश से वामपंथ को लगभग खत्म कर दिया है अब यदि कांग्रेस भी उसी रह पर चलेगी तो आगे से कांग्रेस का भी वही होगा जो आज भारत में वामपंथियों का हुआ है

सोशल मीडिया में जियाकोमो फिलिबेक की पिछली पृष्ठभूमि और अन्य देशों में उन पर लगे यात्रा प्रतिबंधों का हवाला देते हुए यह सवाल भी उठाया जा रहा है कि ऐसे विवादित विदेशी नेताओं को भारत बुलाकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को चोट पहुंचाना कहां तक उचित है। आलोचकों ने यह भी रेखांकित किया कि स्वयं फिलिबेक के गृह देश इटली की जनता ने वामपंथी राजनीति को नकार कर जॉर्जिया मेलोनी के नेतृत्व में दक्षिणपंथी सरकार को चुना है। इसके अतिरिक्त, आलोचकों ने तेलंगाना की राज्य सरकार के खर्च पर इस तरह के आयोजन किए जाने पर भी सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि ऐसे कदमों से कांग्रेस खुद अपना राजनीतिक नुकसान कर रही है।


भाजपा नेता बंडी संजय कुमार और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इस आयोजन की कड़ी आलोचना करते हुए इसे भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप को बढ़ावा देने वाला कदम बताया है। राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर भी चर्चा तेज है कि दुनिया भर के वामपंथी नेताओं को मंच देकर क्या कांग्रेस अब पूरी तरह से वामपंथी विचारधारा की राह पर चल पड़ी है। आलोचकों का मानना है कि भारतीय जनता पहले ही देश की राजनीति से वामपंथ को हाशिए पर धकेल चुकी है और यदि कांग्रेस भी इसी रास्ते पर चलती है, तो उसे भी वैसी ही राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

दूसरी तरफ वामपंथी जियाकोमो फिलिबेक के देश इटली से भी जनता ने वामपंथी सरकार को उखड फेका है और देश में दक्षिण पंथी सरकार को जिताया है जिसकी मुखिया जॉर्जिया मेलोनी है जो व्यक्ति अपने देश से नकारा जा चूका हो जिस पर की देश में जाने पर प्रतिबंध लगा हो वो के कांग्रेस की राजनैतिक निय पर लगेगा सबसे मजेदार बात यह सब तेलगाना के राज्य सरकार के खर्च पर किया गया है

Author

Rajiv Singh

Follow Me
Other Articles
Previous

चर्च के आगे कांग्रेस नतमस्तक: आर्कबिशप के सार्वजनिक खुलासे से घिरी कांग्रेस सरकार, उठे गंभीर सवाल

Next

झारसुगुड़ा में ‘JSG SMILE’ पोर्टल लॉन्च, बड़ी कंपनियों से सीधे जुड़ेंगे स्थानीय एमएसएमई, स्वयं सहायता समूह और कारीगर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • भारत ने की मदद, बदले में फिलिस्तीन ने किया अपमान! अंडर-17 मैच में भारतीय कप्तान पर नस्लभेदी इशारा, पूरे देश में फूटा गुस्सा
  • बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ 20 नवंबर को आंध्र-ओडिशा तट से टकराएगा भीषण चक्रवात, 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी
  • सोनिया गांधी की आत्मकथा के विमोचन पर राहुल गांधी का बयान बना चर्चा का विषय, मंच पर असहज दिखीं सोनिया गांधी
  • मोबाइल से मिट्टी जांचने वाले पीएम मोदी के बयान पर छिड़ा सियासी संग्राम, किसानों ने ‘भू-परीक्षक’ के वीडियो दिखाकर कांग्रेस को दिया जवाब
  • झारखंड स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल ने एकता और सांस्कृतिक सद्भाव का आह्वान किया

Find Us

Address
Main Road, Jharsuguda

Odisha

info@mediathepower.in

Phone number- 06645291491

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

Copyright 2026 — Media The Power. All rights reserved.